फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, शिक्षकों की प्रसंशा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमीर के परिसर में विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक योगेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला ने शुभारंभ किया। कहा की परिषदीय विद्यालय कांवेंट की तर्ज पर शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। इसे देखते हुए सत्र के दौरान आसपास के अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला कराया। बहुत से अभिभवकों को निराश हाथ लगी। जब वह सत्र के दौरान अपने बच्चों का दाखिला बाद में कराने आए तो यहां हाउसफुल का बोर्ड लगा रहा। क्योंकि बैठने वाले कमरे जीर्णशीर्ण हालत में थे। कमरों की दुर्दशा सुधारने का प्रयास यहां के शिक्षकों ने जन सहयोग से किया। विद्यालय के सभी स्टाफ का भरपूर सहयोग मिलने के कारण विद्यालय में इस समय छात्रों की संख्या 252 है, जिसके लिए आठ शिक्षक कार्यरत है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इस विद्यालय के सभी स्टाफ का भरपूर प्रयास रहता है कि विद्यालय जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाए। अभिभावकों का कहना है कि अगर इसी तर्ज पर और भी परिषदीय विद्यालय अपने विद्यालय को आगे बढ़ाएं तो कान्वेंट में बच्चों को जाने की जरूरत नहीं होगी। अभिमन्यु जैसे शिक्षक की तरह अगर सभी विद्यालयों के शिक्षकों में कार्य के प्रति लगन और जज्बा हो तो सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चमकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर प्रभावती और संचालन संजय पाण्डे ने किया। अंत में विद्यालय के शिक्षक अभिमन्यु यादव ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें