फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लॉक पर गुरुवार शाम मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रधानों, सचिवों और सफाईकर्मियों की स्वच्छता मिशन पर बैठक ली। एडीओ पंचायत शशिकुमार श्रीवास्तव के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी गुलाब सोनकर को दिए। ब्लॉक के समस्त 103 ग्राम पंचायतों में 15 अक्टूबर तक 25-25 शौचालय तेजी से बनाने के निर्देश दिए। प्रधानों ने कहा कि कुछ गांव ऐसे हैं जहां पर लोगों के पास 10 फीट जमीन हैं और यहां कई परिवार गुजर-बसर करते हैं, ऐसे में शौचालय निर्माण कैसे किया जाए। सीडीओ ने लखनऊ से वार्ता कर समस्या का निदान निकालने का आश्वासन दिया। सीडीओ ने कहा कि पोषण मिशन के तहत समस्त गांव में प्रधान और एएनम का संयुक्त खाता 5 अक्टूबर तक खुल जाए। इस दौरान डॉ. शौकत अली, कुसुम राव, श्रीनाथ यादव, मुकेश राय, दलसिंगार यादव, संजय, अवधराज, सुनील, अनिल सिंह, अनीस अहमद, हरिकेश विश्वकर्मा, दीपक यादव, सरवन सिंह, रामकृपाल दुबे, सुरेश राम आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें