आजमगढ़। जिला महिला चिकित्सालय में विश्व अल्जाइमर सप्ताह पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान डॉ. विनय कुमार सिंह यादव ने अल्जाइमर रोग के बारे में प्रकाश डाला। कहा कि चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उम्र बढ़ने के साथ होने वाले परिवर्तन और अल्जाइमर रोग के प्रारंभिक लक्षणों में अंतर को पहचाने में जन सामान्य को जागरूक करें। एल्जाइमर रोग विश्व स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है। मनुष्य एक उम्र के बाद सामान्य चीजों को भी भूलने लगता है। एलजाइमर डिजिज मुख्यतया एक जीन है, जिसकी पहचान एपोलाइपो प्रोटिन-इ के रूप में की गई है, कि कमी से होता है। मानसिक तनाव, डाइबिटिज , ब्लड प्रेसर, थायॅराइड, अनिद्रा जैसी बीमारियां एल्जाइमर को दस गुना तक बढ़ा देती हैं। इस बीमारी को दूर रखने के लिए चिकित्सक से परामर्श लें, मानसिक एवं शारीरिक स्वच्छता बनाए रखें, खान-पान संयमित रखें और व्यायाम को जीवन का आवश्यक अंग बनाएं यानी अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थित रखें। अल्जाइमर महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अमिता अग्रवाल और संचालन डॉ. नीरज शर्मा ने किया।