फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निगरानी में 20 केंद्रों पर 12385 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा सोमवार को शहर के 20 परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के साथ कराई गई। पहले दिन पंजीकृत कुल 13945 अभ्यर्थियों में से 12385 ने परीक्षा दी। वहीं 1560 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाई। परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षार्थियों पर कड़ी निगाह रखे रहे। डीएलएड बीटीसी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल करीब दस हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार की सुबह दस बजे से 20 केंद्रों पर सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरु हुई। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में दाखिला नहीं दिया जा रहा था। कोई भी परीक्षार्थी बुकलेट, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया। जब तक परीक्षा समाप्त नहीं हुई तब तक किसी को केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा समाप्ति के पांच मिनट पहले कक्ष के गेट बंद कर उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया गया। उत्तर पुस्तिकाएं पूरी होने के बाद ही परीक्षार्थियों को बाहर जाने की अनुमति दी गई। डीआईओएस मनोज मिश्र ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल भी लगाए गए थे। वहीं अधिकारी भी समय-समय पर मानीटरिंग कर रहे थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद उपस्थिति और सभी उत्तर पुस्तिकाएं डायट के अधिकृत वाहक को उपलब्ध कराया गया। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार पंचायत इंटर कालेज खानपुर सेंटर पर 58 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस से 12 बजे तक हुई। द्वितीय पाली की परीक्षा 1.30 बजे से 3.30 बजे तक हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 557 छात्रों में 499 उपस्थित रहे। जबकि 58 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 499 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें