आजमगढ़। स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने जनपद में मल्टी स्टोरेज पार्किंग, ठेले-खोमचे वालों के लिए मिनी मार्केट और प्रस्तावित आधुनिक पार्क में स्विमिंग पूल का निर्माण कराने की मांग को लेकर नगर विकास मंत्री को पत्र भेजा है। जनपद में मल्टी-स्टोरेज पार्किंग की मांग काफी समय से हो रही है। ठेले -खोमचे वाले छोटे व्यापारियों के लिए मिनी मार्केट का निर्माण और प्रस्तावित आधुनिक पार्क में स्विमिंग पूल का भी निर्माण कराने का अनुरोध किया गया है। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में वर्तमान समय में कोई भी पार्किंग स्थल नहीं है। जनसंख्या दो लाख से ऊपर हो चुकी है। शहर में जाम की समस्या आम हो चुकी है।