आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा और प्रादेशिक खरवार महासभा की संयुक्त बैठक रविवार को कुंवर सिंह उद्यान में कन्हैया लाल गोंड की अध्यक्षता और फिरतू राम के संचालन में हुई। गोंड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूईया उईके द्वारा गोंड, खरवार जाति के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने में अनावश्यक बाधा नहीं डालने का जिला प्रशासन को आदेश दिया गया था। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पूर्व में प्रमाण के साथ आवेदन दिए गए है लेकिन तहसीलदारों द्वारा प्रतिकूल रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए। दस फरवरी को आयोग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ अधिकारियों की हुई बैठक में उन्होंने स्पष्ट रुप से जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की बात कही थी। शिवशंकर गोंड ने बताया कि 14 फरवरी को संगठन के माध्यम से तहसीलदार सदर को 14 आवेदन पत्र दिए गए है। जिस पर तहसीलदार ने लेखपालों से शीघ्र आख्या देने को कहा है। बैठक में अवधनरायन गोंड, भगानू गोंड, राजवंश गोंड, हीरा लाल गोंड, राम दुलारे गोंड सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।