फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल से बच्चों में छिपी प्रतिभा का होता है विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी रैदोपुर में रविवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल यादव की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.आरबी त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा दिए जाने के साथ खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने से बच्चों में छिपी प्रतिभा का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से बच्चों ने मार्च-पास्ट, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, बंगला डांस जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जो दर्शाको को काफी आकृष्ट किए। कार्यक्रम के बाद वाराणसी से आई मैक्स टाप नेशनल ओलंपियाड की टीम ने स्कूल के बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री इद्रासन सिंह, मंडलीय अध्यक्ष वशिष्ठ सिंह, मंत्री मुन्नू यादव, अनिल चतुर्वेदी, बृजेश राय, डा. रवींद्रनाथ राय, प्रभाकर राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें