फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी डीएस उपाध्याय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई। प्रगति रिपोर्ट खराब मिलने पर उन्होंने जिले के तीन नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के जिला कंसल्टेंट के अनुपस्थित रहने पर दिसंबर माह का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारियों की समीक्षा में उन्होंने पाया कि नोडल अधिकारी दिवाकर शर्मा को पवई विकास खंड की बस्ती चक गुलरा न्यय पंचातय आवंटित है। उनके द्वारा तीन राजस्व ग्रामों के सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं पाया गया। इसके लिए उन्हें दोषी पाया। नोडल अधिकारी राम बदन यादव को मुहम्मदपुर विकास खंड की आवंक न्याय पंचायत आवंटित है। समीक्षा में पाया गया कि इनके न्याय पंचायत के अधीन आने वाले 17 राजस्व ग्रामों में एक का भी सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। नोडल अधिकारी अजीत कुमार यादव को जहानागंज विकास खंड की सुहवल न्याय पंचायत आवंटित है। जिसके 14 ग्रामों का सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं मिला। इस पर उन्होंने तीनों नोडल अधिकारियों को 31 दिसंबर तक सत्यापन कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट देने और एक सप्ताह में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में अतरौलिया के एडीओ पंचायत अनुपस्थित पाए गए। फोन करने पर इनका फोन भी नहीं उठा। इनके विकास खंड में 53 राजस्व ग्रामों का सत्यापन अवशेष पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उनके दिसंबर माह के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए 31 दिसंबर तक सत्यापन की पूर्ण आख्या और स्पष्टीकरण सहित प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने बिना अवकाश स्वीकृत कराए और बिना अनुमति के तीन चार दिनों से कार्यालय में अनुपस्थित मिलने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कंसल्टेंट अमित सिन्हा के दिसंबर माह के मानदेय पर रोक लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें