जिहानागंज। प्राकर्तिक तत्वों और 13 आयुर्वेदिक तत्वों से भरपूर डाबर रेड टूथ पेस्ट ने उत्तर भारत के 45 जिलों के 1100 स्कूलों में एक अनोखे ‘ओरल हाईजीन सेशन’ से धूम मचाई हुई है। इस क्रम में शुक्रवार को अमर उजाला और डाबर रेड पेस्ट की ओर से जहानागंज विकास खंड के कैंब्रिज प्ले वे स्कूल और अमर शहीद पब्लिक स्कूल जहानागंज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों की टीम कैंब्रिज प्ले वे स्कूल जहानागंज पहुंची। जहां टीम ने स्कूल के बच्चों के दांतों की जांचकर डाबर रेड टूूथ पेस्ट का वितरण किया। इसके बाद टीम अमर शहीद पब्लिक स्कूल जहानागंज पहुंची। जहां टीम ने बच्चों के दांतों का परीक्षण कर उनमें मंजन का वितरण किया। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्रों को उनके दांत से संबंधित सात प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने के उपाय बताया। विशेषज्ञ चिकित्सक डा. आरके त्रिपाठी ने कहा कि स्कूलों में होने वाले रेड पेस्ट डेंटल ब्रिगेड कैंपेन का मकसद ओरल हाईजीन के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता लाना है। उन्हें सही ओरल केयर के तरीके, सही प्रकार से ब्रश करना और दांतों की बिमारियों से बचाना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणवीर चौहान, मैनेजर विवेक सिंह, मैनेजर राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।