आजमगढ़। रानी की सराय स्थित डा. मातबर मिश्र प्रशिक्षण कालेज पटेल नगर में बुधवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में भारत रत्न स्व.पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भारत विकास परिषद काशी प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मयंक, सुभाष चंद्र तिवारी और डा. मातबर मिश्र ने उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सुमन सिंह, डा. अलका सिंह, अमरनाथ राय, राम प्रकाश त्रिपाठी,हरिकेश मिश्र सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद के सचिव डा. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।