फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़नपुर बनेगा नगर पंचायत, डीएम ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन की ओर से बूढ़नपुर बाजार को नगर पंचायत बनवाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। शासन के निर्देश पर प्रस्ताव तैयार करा इसे जिलाधिकारी की ओर से प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजा गया है। अब नगर विकास विभाग की ओर से इस पर फैसला किया जाएगा। सांसद नीलम सोनकर ने भी बूढ़नपुर को नगर पंचायत बनाने की पैरवी की थी। शासन की ओर से कुछ माह पहले बड़े बाजारों को नगर पंचायत में तब्दील करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। इसी क्रम में भाजपा सांसद नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने भी बूढ़नपुर बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव देने की सिफारिश की थी। इस संबंध में एसडीएम बूढ़नपुर की ओर से प्रस्ताव जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के समक्ष पेश किया गया। इसमें बताया गया कि बूढ़नपुर बाजार से सटा कोयलसा ब्लाक मुख्यालय है। ग्राम सभा रानीपुर, रायपुर, खुरासन, ईश्वरपुर, पावनी, शेरया, भीलमपुर छपरा, रामनाथपुर है। यहां 78 फीसदी लोग बूढ़नपुर और कोयलसा बाजार के व्यवसाय से जुड़े हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रस्तावित क्षेत्र की कुल जनसंख्या 20136 है। यहां तहसील मुख्यालय, बैंक शाखाएं, अंग्रेजी माध्यम स्कूल, इंटरमीडिएट और डिग्री कॉलेज, डाकघर, मल्टीनेशनल कंपनियों को शोरूम, पेट्रोल पंप, हेल्थ सेंटर आदि हैं। यातायात अच्छा है और फोरलेन एनएच-233 पर है। एसडीएम के प्रस्ताव जिलाधिकारी ने संस्तुति कर इसे मंजूरी के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को भेज दिया है। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया यहां से प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब शासन की ओर से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें