आजमगढ़। बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय नरौली में गुरुवार को मुस्लिम समाज भाईचारा की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और मुस्लिम समाज भाईचारा के मंडल प्रभारी फैज आलम ने कहा कि बिना भाईचारा कायम किए समाज का विकास नहीं हो सकता है। मुस्लिम समाज का हित बसपा मे निहित है। हम सभी को इस देश में सिर उठा रही फिरकापरस्त ताकतों को कुचलना होगा। विशिष्ट अतिथि और सह मंडल प्रभारी सनी राव ने कहा कि आज जिस पार्टी की सरकार देश में चल रही है उसने जनता से बहुत लंबे-लंबे वादे किए। सत्ता में आने के बाद सभी वादों को भूला दिया। धोखा देने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरुरत है। इस अवसर पर सुबहान खान, मोहम्मद कासिफ, रामपाल ठाकुर, मोहम्मद जफर, जमशेद अहमद, अमजद अहमद, नसीम, परवेज अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।