फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदम घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल विकास आंदोलन के संयोजक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को कदम घाट की सफाई और पौधरोपण किया गया। अभियान के बाद वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अरबों रुपया स्वच्छता अभियान के नाम पर खर्च कर रही हैं। अभी तक जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। प्रवीण सिंह ने कहा कि जब तक आम आदमी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा, तब तक स्वच्छता अभियान परवान नहीं चढ़ सकता। पॉलिथीन का प्रयोग न करने और तमसा नदी को गंदा न करें की अपील की। संतोष कुमार ने शादी के वर्षगांठ पर 21 पौधे तमसा परिवार के साथ लगाए। शरद सिंह ने कहा कि एक वर्ष के अंदर ऐसे कार्य किया जाएगा कि किसी व्यक्ति को ब्लड की आवश्यकता को पूरा किया जा सकें। नित्यानंद मिश्रा, जेपी सिंह, शाहिद, संतोष कुमार सिंह, डॉ. एपी सिंह, संजय निषाद, जितेंद्र, विशाल वर्मा, रितेश गोयल, राकेश निषाद, रामाश्रय निषाद, संजय कुमार सोनकर, गुलाब चौरसिया आदि युवाओं ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें