आजमगढ़। एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेला का आयोजन 26 से आईटीआई मैदान में किया जाएगा। मेले में एग्रोक्लाईमेटिक जोन-9 के अन्तर्गत आने वाले जनपद आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, मिर्जापुर, चन्दौली, सोनभद्र, भदोही और गाजीपुर के किसान प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने दी। बताया कि कार्यक्रम में कृषक संगोष्ठी का आयोजन होगा। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर किसानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। नव विकसित कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक बनाए गए हैं।