फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की भी हुई जम कर बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीपावली के मद्देनजर दुकानों व घरों को सजाने के लिए लोगों ने फूलां की भी जम कर खरीदारी की। सबसे ज्यादा गेदे के फूल की डिमांड रही। महंगाई की मार से फूल भी अछुते नहीं थे। इनके दाम में भी पिछले वर्षो की अपेक्षा बढ़ोत्तरी देखने को मिली। नगर के अतलस पोखरा क्षेत्र में स्थित माली की दुकानों पर सुबह से ही फूल माला लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गेंदा फूल की छोटी माला 40 रूपये जोड़ा मिल रही थी। कमलगट्टा की माला 20 रुपये प्रति पीस की दर पर उपलब्ध थी। गेदे के फूल की बड़ी माला 40 रुपये पीस उपलब्ध थी। मुख्य चौक पर ठेले पर भी गेंदे के फूल की माला की दुकाने लगी हुई थी। ठेले वाले शहर में घूम-घूम कर माला बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें