आजमगढ़। जनपद में खंड विकास अधिकारियों की काफी कमी है। इसे देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को विकास खंड का खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सीडीओ कमलेश कुमार सिंह ने तीन ब्लाकों में खंड विकास अधिकारियों की तैनाती की। इसके तहत सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता आरके द्विवेदी को अतरौलिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव को पवई और जिला मुख्यालय से संबद्घ सलीम अंसारी को फूलपुर का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। ब्यूरो