फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने को सफल बनाने के लिए सपाइयों ने ताकत झोंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रविवार को किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव गेट पर होने वाले सपा के धरना-प्रदर्शन को लेकर सपाई जोर-शोर से प्रचार अभियान में लगे हैं। शनिवार को सपा के कई विधायक और बड़े नेता पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ धरना स्थल का निरीक्षण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव, हरैया, खुझिया, अमुड़ी, रानीपुर, देवरिया खालसा, नासिरूद्दीनपुर, पुसड़ा आयमा, गजहड़ा, मुबारकपुर, अमिलो और जहानागंज के रामपुर, सेमा,बरहतिल, शेरपुर , रामपुर, सोहवल,भुजही ,लपसीपुर, मंदे आदि गांवो का भ्रमण कर किसानों से अपील की। ज्याउल्लाह महाप्रधान, सूबेदार यादव, अच्छेलाल यादव, गुल्लू, अशरारूल हक समानी, शहनवाज अहमद, रमेश, विनोद, विपिन कुमार, अर्चना, रामअवध यादव डायरेक्टर, लालचंद यादव प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें