फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के बाजारों में खरीदारों से बढ़ी चहल, पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां/सगड़ी। माहे रमजान के अंतिम अशरे में ईद-उल- फितर की तैयारियां पूरे जोरों पर है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भरपूर उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

ईद की उत्साह मुस्लिम बाहुल्य कस्बों फूलपुर, सरायमीर, लाहिडीह, मुबारकपुर, बिलरियागंज, निजामाबाद आदि स्थानों पर देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय के तकिया, कोट, गुलामी का पूरा, बाजबहादुर आदि मुहल्लों में देर रात तक चहल पहल रहती है। इन इलाकों एवं कस्बो में सेवई, जूते, चप्पल, रेडीमेड कपड़े खाने की वस्तुएं आदि की अस्थाई दुकानें सड़कों के किनारे सजी हुईं हैं। इन दुकानों पर शाम को इफ्तारी करने के बाद भीड़ काफी बढ़ जाती है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ईद की खरीददारी जोरों पर चल रही है। इफ्तार पार्टियों में सभी वर्ग समुदाय के लोग बढ़- चढ़कर शामिल हो रहे है। प्रशासन ने भी ईद पर्व को सकुशल उत्साह पूर्वक संपन्न कराने के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने ईदगाह और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के ब्यापक प्रबंध किए है। वही सगड़ी संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज बाजार में खरीदारी की भीड़ जुट रही है। गर्मी की वजह से सूती कपड़ों की खरीदारी ज्यादा की जा रही है। इनकी कीमत ढाई सौ से लेकर साढ़े तीन सौ तक के बिक रहे है। इसके अलावा पैरलल, अनारकली सूट, गरारा आदि डिजाइन के कपड़े एक हजार से शुरू हैं। इबिलरियागंज सहित क्षेत्र की अन्य बाजारों में रोजा इफ्तार के बाद खरीदारी करने वालों की भीड़ अधिक हो जाती है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें