फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पर आरोप, उसकी को दे दी गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत पर भी अब राजस्व कर्मचारी गुमराह कर रहे है। वहीं शिकायत के जांच की जिम्मेदारी भी उसी अधिकारी को दे दी जा रही है, जिस पर शिकायत कर्ता ने आरोप लगाया है। ऐसा ही कुछ मामला मिर्जापुर ब्लाक अंतर्गत वजीरमलपुर गांव का है। गांव निवासी पूर्व सैनिक दयाराम यादव ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर गांव के प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ शिकायत किया था। दयाराम ने आरोप लगाया था कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ अपात्रों का भी चयन कर लिया गया है। जिनसे ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने अवैध वसूूली भी किया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद मामले की जांच का निर्देश हुआ और जांच की जिम्मेदारी उसी ग्राम पंचायत अधिकारी को दी गई, जिस पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में यह लिख कर आख्या दे दिया है कि शिकायत जांच के बजाय निरस्त करने योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें