फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लचर चिकित्सा व्यवस्था और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में लचर चिकित्सा व्यवस्था और शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर हिन्दू नेता हरिवंश मिश्रा की अगुवाई में बुधवार को आंबेडकर पार्क में बैठक हुई। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि योगी शासन में महिला चिकित्सालय और शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार, अनियमितता और उदासीनता व्याप्त है। महिला चिकित्सालय में मरीजों को उपचार के नाम पर धनउगाही के खिलाफ आवाज उठाई गई। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। एक माह बीत जाने के बाद भी महिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया जा सका। धनउगाही जारी है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के सामानों की खरीद में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की ओर से भारी अनियमितता की गई। लाखों का चूना लगाया गया। आरोपियों पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई। सरकार की छवि को खराब करने की नियति से अधिकारी जान बूझकर यह सब कर रहे हैं। सरकार बनने के बाद प्रभारी मंत्री और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई बार दौरा किया, लेकिन किसी भी विभाग में अभी तक सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें