फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक बैठक में होमगार्डों ने उठाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक नगर के मेहता पार्क में मंगलवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पाठक और संचालन मर्याद यादव ने किया। लालबहादुर पाठक ने कहा कि होमगार्ड निरंतर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कभी भी गंभीरता नहीं दिखायी। होमगार्डों के लिए किसी भी थाने में बैरक नहीं दिया गया, जबकि थाने में हमारे साथी 24 घंटे रहते हैं। ऐसे में शीघ्र ही प्रत्येक थानों में बैरक उपलब्ध कराई जाए, दैनिक भत्ता बढ़ाया जाए, पुलिस वैरिफेशन के नाम पर धनउगाही पर रोक लगे, नवीनीकरण के नाम पर परेशान न किया जाए, प्रत्येक वैतनिक अधिकारियों का भी पुलिस वैरिफिकेशन और मेडिकल कराया जाए, झूठे आरापों में निष्कासित होमगार्डों को बहाल करने की मांग उठाई। राजेश शुक्ला, कमलेश सिंह, रूपचन्द राम, रामप्रसाद वर्मा, सुधीर तिवारी, मुन्नी प्रसाद, मुस्ताक अहमद, प्रमोद यादव, सुरेंद्र शर्मा, आशुतोष राय, विजय पांडेय, उमाशंकर, ओमकार प्रजापति, नीरज मिश्रा, हीरामणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें