आजमगढ़। दो दिवसीय ‘मीडिया समग्र मंथन-2018‘ का आयोजन 7-8 अप्रैल को शहर में किया जाएगा। इसमें देश की वर्तमान हालात और मीडिया की भूमिका पर बहस होगी। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरूणाचल प्रदेश आदि राज्यों से प्रतिनिधियों के प्रतिभाग लेने की बात कही गई है। ‘कवि-सम्मेलन‘ और चंदन तिवारी (बोकारो) का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस दौरान पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली देश की दस विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।