बलरामपुर(आजमगढ़)। शहर कोतवाली, मेंहनगर और बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं सहित तीन लोग शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गए। परिवार के लोग आग पर काबू पाने के बाद इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। झुलसी महिलाओं में अंजू (25) पत्नी रामनिवास मेंहनगर कस्बा और समीला (22) पत्नी सकील अहमद बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर गांव की रहने वाली है। जबकि संजीत (25) पुत्र श्यामकिसुन शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर मुहल्ले में स्थित कांशीराम आवास का निवासी है।