फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी, लंबी और ऊंची कूद में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया है। मंगलवार को प्रधानध्यापक संतोष कुमार ने छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया। मंडलस्तरीय रैली का आयोजन सोमवार को मऊ स्थित स्टेडियम में हुआ था। इसमें आजमगढ़, मऊ और बलिया की टीमों ने हिस्सा लिया। आजमगढ़ की तरफ से सठियांव की छात्राओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में बलिया को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सठियांव की कविता यादव, ऊंची कूद में अमृता, 100-200 मीटर दौड़ में रिंकू यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सठियांव विद्यालय का नाम रोशन किया। सभी छात्राएं तीन से पांच 5 फरवरी तक बाराबंकी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मंगलवार को प्रधानध्यापक संतोष कुमार ने सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीटी टीचर प्रमिला, वार्डेन अर्चना पांडेय, कंचन, सोनी पांडेय आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें