फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बोल्डर जाल छोड़ा, गिरकर पैर तोड़ रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। ब्लाक को मरहट-अलीनगर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से एक वर्ष पहले बोल्डर डालकर छोड़ देने से इस पर पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सड़क की हालत ऐसी है कि रोजाना कोई न कोई राहगीर चोटिल हो जा रहा है। शिकायत के बाद विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। मरहट-अलीनगर खंडजे पर लगभग एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से पक्की सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गाय था। ठेकेदार ने बड़ी गिट्टी और कुछ मिट्टी डालकर इसे अधूरा छोड़ दिया। इसके बाद से आज तक , सड़क को न ही ठेकेदार देखने आया और न ही विभाग का कोई अधिकारी। गांव के राधेश्याम सिंह, रामनयन सिंह, राम सेवक, राजाराम आदि लोग गिरकर घयल हो चुके हैं। क्षेत्र के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस आद्या प्रसाद सिंह, सूरज विश्वकर्मा, राधेश्याम सिंह, रामनयन सिंह, वीरेन्द्र कुमार अस्थाना, अनील कुमार, शंकर, मिश्री लाल का आरोप है कि इस सड़क के पैसे को ठेकेदार और अधिकारी मिलकर खा गए हैं। इसी के साथ बगल के गांव गालिबपुर में सड़क बन रही थी वह मई में ही बन गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि सड़क अविलंब नही बनाई गई तो धरना-प्रदर्शन, चक्का जाम के लिए मजबूर होंगे। लोक निर्माण विभाग पवई के सहायक अभियन्ता पाल ने बताया कि मार्च में सब पैसा वापस चला गया। अब उस सड़क के लिए कोई भी बजट नहीं है। पैसा आएगा तब काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें