फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बहाने के विवाद में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में रविवार की सुबह पानी बहाने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल होने वालों में एक पक्ष से दीपचंद (65) उसकी पत्नी प्यारी देवी (60), बेटा सर्वजीत (22) और साधना (30) पत्नी हरिकेश तथा दूसरे पक्ष से फूलेश्वरी देवी (60) पत्नी बालचंद उसका बेटा गुड्डू (20) और बेटी रीना (18) का नाम शामिल है। सभी सिधारी थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के निवासी हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है, ना ही तहरीर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें