फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरने पर रहे अमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सगड़ी तहसील परिसर में उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ द्वारा दिया जा रहा धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान राजस्व संग्रह अमीनों ने जमकर नारेबाजी की। संघ के मंत्री रामविनय ने कहा कि वेतन ग्रेड बढ़ाकर 5200 से 20200 ग्रेड वेतन स्वीकृत किया जाए। राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाए, आवश्यक होने पर पर्वेक्षक पर जोर दिया जाए और वसूली में वृद्धि हेतु पर्यवेक्षक गण की जवाबदेही के मापदंड बनाए जाए। वसूली के नाम पर हम संग्रह अमीनों को उत्पीडन बंद किया जाए सहित हमारी अन्य कई मांगे हैं जिन्हें लेकर हम कार्य बहिष्कार कर धरने को विवश हुए हैं। इस मौके पर श्रीराम यादव, विजयी मौर्य, रमेशचंद, रणविजय, रामाज्ञा प्रसाद, शेषनाथ प्रसाद, नंदा प्रसाद, शोभा यादव, राजू यादव, श्री कृष्णा प्रसाद, ओम प्रकाश, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संजीव कुमार श्रीवास्तव और संचालन राजाराम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें