शासन ने संस्कृति विभाग को मंडल स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने और विजयी कलाकारों को उप्र दिवस 24 जनवरी को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए हैं। निर्णायक मंडल कमिश्नर की ओर से नामित अपर आयुक्त या अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनेगी। इसमें तीन सदस्य कमिश्नर की ओर से नामित तीन विशेषज्ञ आकाशवाणी, दूरदर्शन या विश्वविद्यालय से होंगे। दो सदस्य संस्कृति विभाग की ओर से नामित विशेषज्ञ कर्मचारी एवं अधिकारी होगे। सदस्य सचिव जिला सूचना अधिकारी होंगे। प्रभारी उप निदेशक रामकथा संग्रहालय अयोध्या योगेश कुमार को बनाया गया है। धोबिया लोक नृत्य विधा की प्रतियोगिता निर्धारित की गई है। संस्कृति विभाग की वेबसाइट 222.ह्वश्चष्ह्वद्यह्लह्वह्म्द्ग.ह्वश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठपर आवेदन पत्र का प्रारूप उपलब्ध रहेगा। इसे जिला सूचना अधिकारी से भी प्राप्त किया जा सकता हैै। इसे भर कर 16 जनवरी तक मंडल के जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में जमा करना है। कोई शुल्क देय नहीं है। प्रतियोगिता 18 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से राहुल प्रेक्षागृह में होगी।