मेंहनगर। क्षेत्र के सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र गौरा पर एक सफ्ताह से ज्यादा समय से एंटी रैबीज इंजेक्शन नदारद हैं। कुत्तों के काटने से परेशान लोग गलन भरी ठंड में तामीरदारों के साथ अस्पताल के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं, लेकिन उन्हें इंजेक्शन नसीब नहीं हो रही है। मरीजों का आरोप है कि इस बाबत जानकारी देना भी अस्पताल प्रशासन जरूरी नहीं समझ रहा है। कर्मचारियों के इस व्यवहार से मरीज परेशान हैं। सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र पर सोमवार को पहुंचे मरीज पप्पू सिंह मौली ने बताया कि तीन दिन से लगातार कुत्ता काटने का इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन आज भी नहीं लग पाया। इस बाबत जब केन्द्र प्रभारी डा. अशोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल पर एंटी रैबीज इंजेक्शन स्टाक में है ही नहीं। जैसे ही उपलब्धता होगी लगाया जाएगा।