फूलपुर। भारतीय स्टेट बैक की शाखा में कैश डिपाजिट और पासबुक प्रिंटिंग मशीन पिछले एक माह से खराब है। इसके चलते खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेट बैक की शाखा में भीड़ अधिक न हो इसके लिए गेट के बगल में बैक की ओर से सीडीएम, कैश डिपाजिट मशानी लगाई गई है। इसके कई दिनों से खराब रहने से ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है। सीडीएम मशीन का शटर गिरा दिया गया है। खाताधारक रमेश, राजेश, सुनीता, नैयर ने बताया कि कई बार पासबुक प्रिंट कराने के लिए बैंक आए, लेकिन ये कहकर वापस कर दिया जा रहा है कि मशीन खराब है। इसके चलते खाते में जमा और निकासी के बाद बैलेंस का पता नहीं चल पा रहा है। न ही गैस की सब्सिडी का पता चल पा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। सहायक प्रबन्धक लेखा आरके श्रीवास्तव ने बताया कि सीडीएम में ग्राहकों की ओर से पासबुक में पिन लगा फोटो प्रिंट करने के लिए डाल दिया जाता है। इसके चलते पिन फंसकर उसका रीबन खराब हो गया है। इसको बनवाने के लिए रीजनल आफिस को सूचित किया गया है। शीघ्र बनने की संभावना है। ब्यूरो