आजमगढ़। दक्षिण कोरिया के ग्वागंजू सिटी में आयोजित दस दिवसीय कोरिया मास्टर ग्रैंड ब्रिक्स गोल्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता से वापस लौटने पर जनपद निवासी अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अजेंद्र राय का शुक्रवार को स्वागत किया गया। जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक डा. अनूप सिंह यादव, अध्यक्ष डा. डीपी राय, कोषाध्यक्ष रमाकांत वर्मा, नीरज अग्रवाल, केएम श्रीवास्तव, पुनीत राय, विनीत राय, सजेंद्रप्रसाद यादव, अजय अग्रवाल आदि ने उन्का स्वागत किया। अजेंद्र राय ने कहा कि विदेशों में सारी सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार है। खेल के क्षेत्र में आजमगढ़ में सकारात्मक परिवर्तन की जरूरत है। व्यावसायिक बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर जल्द अंपायर्स वर्कशाप का आयोजन होगा। बताया कि मलेशिया में फरवरी के दूसरे सप्ताह से आयोजित होने वाले बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए उनके साथ चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, मलेशिया देश के छह एशियाई अंपायरों को अनुभव परार्मशदाता समूह में आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर डा. पीयूष सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, राकेश राय, रमाकांत वर्मा, नीरज अग्रवाल, अमित सिंह, पुनीत राय, विपिन राय, मनीष रत्न अग्रवाल मौजूद रहे।