फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को आय दोगुना करना सिखाएगी कृषि पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। किसानों को खेती वैज्ञानिक विधि से करने की तकनीकि की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जनपद के प्रत्येक न्यायपंचायत के चयनित दो ग्राम पंचायतों में दिसंबर माह के दौरान दो चरणों में किसान पाठशाला का आयोजन कृषि विभाग की ओर से कराया जाएगा। इसमें किसानों को अपनी आय दोगुनी करने की तकनीकि भी सिखाई जाएगी। इन पाठशालाओ में किसानों को शाम चार से पांच तक कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों, संविदा पर रखे गए एटीएम एवं बीटीएम, सहायक उद्यान निरीक्षक और गन्ना विकास निरीक्षकों की ओर से जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल प्रणाली, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विविधिकरण, पशुपालन, मत्स्य पालन और औद्यानिक फसलों की जानकारी दी जाएगी। कृषकों को प्रशिक्षित करने के लिए उक्त कर्मचारियों को विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों और अधिकारियों की ओर से 17 और 18 नवंबर को प्रशिक्षित किया गया। शनिवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य की ओर से किसान सेवायोजना और डीबीटी के बारे में जानकारी दी गई। किसान पाठशाला का प्रथम सत्र पांच से नौ दिसम्बर और दूसरा सत्र 11 से 15 दिसंबर के मध्य आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें