अतरौलिया। ब्लाक के गांव लोहरा में शौचालयों के निर्माण में हुई अनियमितिता की शिकायत के बाद सोमवार को डीएम के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार अमित सिन्हा सुबह नौ बजे गांव पहुंचना था। लेकिन देर होने पर वो दोपहर डेढ़ बजे सीधे ब्लाक पर पहुंचे। सुबह से इंतजार कर रहे ग्रामीणों को इसकी सूचा मिली तो वो सीधे ब्लाक पर आ धमके। शिकायत की कि गांव में एक ही व्यक्ति को कई बार शौचालय के लिए रुपया दिया गया है। शिकायत पर जांच अधिकारी ने ब्लाक पर मौजूद कागजातों की जांच की। इस दौरान कमियां मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी बाबूराम को जमकर फटकार लगाई। ग्रामीणों को संतुष्ट किया कि पुलिस की सहायता न मिलने के कारण आज जांच नहीं हो पाई है। 11 सितंबर को पुलिस के साथ गांव में जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर प्रधान और सेक्रेटरी बख्शे नही जाएंगे। इस मौके पर अनूप सिंह, मुकेश मिश्र, रणजीत तिवारी, दीपक कनौजिया, राजेश मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय, आदि लोग मौजूद थे।