भाजपा कार्यकर्ता की बैठक को करेंगे संबोधित
आजमगढ़ (ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से नेहरू हाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में जिले के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा पूर्व प्रत्यशी आदि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।