फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले के 26 केंद्रों पर 11988 प्रशिक्षुओं ने दी डीएलएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार से दस अगस्त तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन बृहस्पतिवार को 26 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 12610 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 11988 ने भाग लिया। जबकि 622 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा से दूरी बनाई। परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे और दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक हुई।
विज्ञापन

जिले के 26 केंद्रों पर डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। मुख्य द्वार पर ही प्रशिक्षुओं को चेक कर अंदर जाने दिया गया। पहले पाॅली में बाल विकास व दूसरी पाॅली में शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई। जिले के 26 केंद्रों पर पंजीकृत 12610 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 11988 ने परीक्षा दी। जबकि 622 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब नौ और दस अगस्त को परीक्षा पहली पाॅली में सुबह दस बजे से सुबह 11 बजे तक और दूसरी पाॅली में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। तीसरी पाॅली दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। नौ और दस अगस्त की दोपहर की पाॅली की परीक्षा के बीच में सिर्फ आधे घंटे का ही अंतराल है। वहीं 12 अगस्त से डीएलएड तृतीय की परीक्षा होगी, जो 14 अगस्त तक चलेगी। केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षक को स्मार्ट फोन परीक्षा केंद्र में रखने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ की-पैड फोन रखने की अनुमति होगी। कक्ष निरीक्षकों के केंद्र पर फोन ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें