फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी के नाम होगा हर विधानसभा का एक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला बूथ का निर्माण होगा। इस बूथ पर मतदान कार्मिकों के रूप में महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी का कहना है कि इसके लिए बूथों को चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। चुनावों में मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी काफी कम देखने को मिलती है। वैसे तो इन्हें आधी आबादी कहा जाता है लेकिन मतदाता सूची में इनकी संख्या पुरुषों की तुलना में कम ही नजर आती है। महिलाओं को मतदाता बनाने और उन्हें मतदान के प्रति आकर्षित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तरह तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। ताकि महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके और मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला बूथ बनाने का निर्देश दिया है। इस बूथ पर सारे मतदान कर्मी महिला ही तैनात होंगे। हालांकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिस बूथ पर सिर्फ महिलाएं हों उन्हें ही महिला बूथ बनाना है। लेकिन जनपद में कोई भी ऐसा बूथ नहीं है जहां सिर्फ महिला मतदाता हों। लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन सबसे ज्यादा महिला मतदाता वाले बूथों को चिह्नित करने में जुटा है। इन बूथों पर सुरक्षा की दृष्टि से महिला सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानसुुर बूथों के चिन्हांकन का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय कर लिया जाएगा कि किस विधानसभा में कौन बूथ महिला बूथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें