फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्म की प्राप्ति से ही होती है भ्रम की समाप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। संत निरंकारी मिशन की ओर से सोमवार को बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के बगल में संत समागम का आयोजन हुआ। गाजीपुर से आए संत रामनिवास ने कहा कि ईश्वर के बोध से ही विश्व में शांति की स्थापना हो सकती है। ईश्वर बोध में वो असीम शक्ति है जिसके माध्यम से हम विश्व में एकता और भाईचारे का संचार कर सकते हैं। ईश्वर बोध ने न सिर्फ भातृत्व भाव का विकास होता है, बल्कि मानव में प्रत्येक जीव के प्रति करुणा की भावना जागृत होती है। ब्रह्म की प्राप्ति के बाद ही भ्रम की स्थिति समाप्त होती है। मानव में मानवता का विकास होता है। वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि संत समागम ही वह मार्ग है जिसके द्वारा विश्व कल्याण की स्थापना की जा सकती है। मानव में मानवीय गुण की भावना का संचार हो सकता है। उन्होंने गुरु की महत्ता को बताते हुए कहा कि सच्चे गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती। इस दौरान चक्रपानपुर के मुखी डॉ. राजन यादव, राम लौटन अशोक, मनोज, इंद्रमणि, श्यामनाथ, सुनील शंकर, ओमकार, भूमिधर, शिवधन, रामाधार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें