फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की घोषणा के साथ ही सक्रिय हुई टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रविवार की देर शाम आचार संहिता लागू होने के साथ ही पूरा प्रशासनिक अमला मैदान में उतर गया। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक पोल, दीवारों आदि पर लगाए गए होर्डिंग व बैनर को हटाया गया। नगर निकायों के कर्मचारी ट्रैक्टर और हाथों में बड़े-बड़े बांस लेकर पोल और दीवारों पर लगे नेताओं के होर्डिंग और बैनर को हटाया। एसडीएम ने इस अभियान का नेतृत्व किया। एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 फ्लाइंग स्कॉट, 30 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 10 वीडीओ सर्विलांस, आठ एमसीसी टीम और 10 वीडियो विविंग टीम का गठन किया गया है। जिसमें एमसीसी टीम का नेतृत्व मेरे द्वारा और शेष टीमों का नोडल अधिकारी मुख्य कोषाधिकारी को बनाया गया है। यह टीमें सोमवार से मैदान में उतर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें