आजमगढ़। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच का धरना सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा पर स्टैंड पर चला। धरने को संबोधित करते पुरानी पेंशन बहाली मंच के संयोजक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने एक बार फिर पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए आंदोलन की रूप-रेखा तैयार कर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। हर हाल में पुरानी पेंसन बहाल हो। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश राय ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संघ के मंत्री अतुल कुमार सिंह ने आंदोलन में बढ़ चढ़ कर शामिल होने के लिए सभी शिक्षक, कर्मचारियों का आह्वान किया। मनोज कुमार राय ने कहा कि हमने संघर्ष को हमेशा सर्वोपरि माना है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिहर सिंह ने कहा कि सरकार ने दो माह का समय देकर भी कुछ नहीं किया। जिसके कारण बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ा। धरने को विनोद कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के केके वर्मा, संजय, आईटीआई के शिव कुमार, ओम प्रकाश राय, राजेश शुक्ला, हरिहर राय, आशुतोष सिंह, संतोष यादव सहित कई कई संघों के नेताओं ने भी संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप श्रीवास्तव ने संचालन कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री अनिल तिवारी ने किया।