आजमगढ़। मेनगर तहसील के ग्राम सभा हरीपुर निवासी राधेश्याम पुत्र शिव प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने शुक्रवार को कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बरती जा रही अनियमिता को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के पास प्रदर्शन करने के बाद प्रार्थना पत्र देकर दुकानदार की जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार राशन कार्ड पर दर्ज यूनिट के मानक से राशन का वितरण नहीं करता है। पात्रगृहस्थी कार्ड के कुछ ही लोगों को खाद्यांन दिया जाता है वह भी निर्धारित मूल्य से अधिक पैसा लिया जाता है। शेष कार्डधारकों में राशन वितरण बिलकुल नहीं किया जाता है। गांव के अधिकतर पात्र लोगों का कार्ड बना ही नहीं है। दुकानदार द्वारा अपात्रों को पात्रगृहस्थी का कार्ड बनवा दिया गया है। कोटेदार की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है उसके नाम से अन्त्योदय कार्ड बना हुआ है। जिसका राशन कार्ड नं 219120404501 है। ग्रामीणों ने कोटेदार की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया है।