फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध पानी के लिए बनाई जाएगी बड़ी पानी की टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ ब्लाक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। जिसमें ब्लाक प्रमुख बंदना सिंह की अध्यक्षता में 2019-20 की कार्ययोजना बनाने के लिए समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में जिले के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के नहीं उपस्थित होने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक का मुख्य एजेंडा पिछली कार्यवाही की पुष्टि, कृषि, सहकारिता एवं सिंचाई विभाग के कार्यक्रम, राज्य वित्त,चौदहवां वित्त, जीपीडीपी, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, मनरेगा वर्ष 2019--20 के श्रम बजट, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ पेयजल मिशन और अन्य विन्दुओं पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर ने कहा कि अब इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रत्येक विभाग के अधिकारी कर्मचारी आने से डरते हैं। जो ठीक नहीं है। जबकि पूर्व में ही सभी विभागों को सूचना भेज दी गई थी। अब गांवों में स्वच्छ पेयजल के लिए बड़ी टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी की सप्लाई दी जा सकेगी। चारागाहों, पोखरों का कायाकल्प किया जाएगा, जो सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में जीपीडीपी के तहत बैठक कराई जाएगी। ग्राम पंचायत में पब्लिक इनफार्मेशन बोर्ड का गठन किया जाएगाआदि योजनाओ पर चर्चा की गई। अध्यक्षता रामानंद यादव और संचालन एडीओ पंचायत जेके सिंह ने किया। इस मौके पार शिवेश सिंह, श्रीनाथ यादव, रामकुवंर, मुकेश राय, हरिकेश विश्वकर्मा, राजेश यादव, एकरामुल्ला खान, रामजीत यादव, रामकुंअर राम, शिवजोर यादव, अनिल सिंह, पंकज राय, शत्रुघन कनौजिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें