फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी और शीरे के दामों में आई कमी से हुआ घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के उपसभापति पराग यादव ने चीनी मिल में एक अरब आठ करोड़ रुपये के घाटे को स्वीकार किया। लेकिन उन्होंने इस घाटे के लिए चीनी और शीरे के बाजार दाम में आई कमी को इसका कारण बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में चीनी मिल को कुल 26.33 करोड़ का परिचालन घाटा हुआ है। जो चीनी और शीरे के बाजार दरों में आई भारी कमी के कारण हुआ है। गत वर्ष चीनी का बाजार भाव 3700 रुपये प्रति कुंतल और शीरा 450 रुपये प्रति कुंतल था। लेकिन वर्ष 2017-18 में चीनी का बाजार भाव 3100 रुपये प्रति कुंतल और शीरे का भाव 31 रुपये प्रति कुंतल रहा। इस गिरावट के कारण जनपद की ही नहीं बल्कि प्रदेश की समस्त चीनी मिलों को भारी घाटा हुआ है। जिसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा घाटे की भरपाई के लिए वर्ष 2018-19 में सब्सिडी दी गई है। लेखा पुस्तिका के अनुसार इस मिल समिति को वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 108.76 करोड़ रुपये का घाटा रहा। इसमें उप्र सरकार द्वारा चीनी मिल स्थापित करने के लिए और पूर्व में दिए गए ऋण पर व्याज का प्रावधान 53.81 करोड़ और प्लांट मशीनरी पर लगाया गया नुकसान 28.62 करोड़ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें