फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधाएं 1

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत शासन ने नये उपकरण की खरीद के लिए धनराशि प्रदान कर दी है। जिले के चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में मेडिकल उपकरणों की अभी काफी कमी है। जिसके चलते यहां भर्ती होने वाले मरीजों के साथ ही डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को काफी परेशानी होती है। अस्पताल प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करने के लिए लगातार शासन को पत्र लिख कर उपकरणों की खरीद के लिए धनराशि की डिमांड की जाती रही है। जिसे देखते हुए शासन ने मेडिकल कालेज में दो 100 एमएम के एक्स रे मशीन के खरीद की अनुमति प्रदान कर दी है। सचिव उत्तर प्रदेश शासन मुकेश कुमार मेश्राम ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश शासन को भेजे पत्र में बताया कि दो नए एक्स रे मशीन की खरीद के लिए शासन ने 90 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें