फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पंचायत वार प्रधान संघ का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। ब्लॉक सभागार मोहम्मदपुर में प्रधान संघ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष शकील अहमद की अध्यक्षता में हुई। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रधान संघ का न्याय पंचायत वार गठन किया गया। सभी पदाधिकारियों से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई। इसमें आवक न्याय पंचायत से जाहिद खान, मंगरावा न्याय पंचायत से हरीकेश यादव, बैराडीह उर्फ गंभीरपुर से संतोष कुमार यादव, गोसड़ी से विजयी सरोज, कयामुद्दीन पट्टी से मनभावन, रानीपुर रजमो से वरुण कुमार, सरसेना खालसा से लौटन प्रसाद, परशुरामपुर से कमलेश चौहान चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अखिल भारतीय प्रधान संघ बिहार और राजस्थान के प्रदेश सचिव राजेश सिंह ने कहाकि सभी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में कार्य करें। ग्राम पंचायत, पंचायती राज व्यवस्था की सबसे निचली एवं मजबूत कड़ी है। इसमें प्रधानों का महत्व सबसे अधिक है। केंद्र व राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों को समाज के हित में शौचालय बनाने का अवसर देकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। शौचालय का निर्माण राष्ट्रीय पर्व के रूप में कराएं। जिला मीडिया प्रभारी के रूप में जाहिद खान को मनोनीत किया। जियालाल यादव, डॉ. सरवत आलम, सुनील, सुभावती, योगेंद्र प्रसाद, लालधर यादव, मन भवन, पलकधारी, सैयद सगीर हसन, नंदकेश्वर सिंह चौहान, त्रिलोकी यादव, अल्ताफ खान, प्रमिला देवलास, आदिल मिर्जा, सोहराब, सुनील कुमार सरोज, सुभाष यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें