फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 नोडल अधिकारियों को वेतन रोका, प्रतिकूल प्रविष्टि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में शहर के नेहरू हाल में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओडीएफ घोषित ग्रामों में जाएं और देखे कि जो ग्राम ओडीएफ हो गया है उसमें पैसा पहुंचा है कि नहीं। यदि नहीं गया है तो उसकी सूचना बीडीओ और डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराएं। जिन व्यक्तियों का नाम बेसलाइन सर्वे की सूची है उसको पैसा भेजा गया है या नहीं। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी भी जांच करें कि कितने शौचालय बने हैं और कितने नहीं। इस दौरान जनपद को ओडीएफ करने में रुचि न लेने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने 26 नोडल अधिकारियों को अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कि ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान से मिलकर समूह में शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। मैटेरियल में बालू, सीमेन्ट, ईंट, सरिया, दरवाजा थोक मे मंगवाएं। सबसे पहले सुपर स्ट्रक्चर बनवाकर जीओ टैग कराना सुनिश्चित करें। यदि ग्राम में कोई सक्रिय कार्यकर्ता मिले तो उसे स्वच्छाग्रही बनाएं। डीडीओ रवि शंकर राय, डीपीआरओ आनन्द प्घरकाश श्रीवास्तव, यूनीसेफ से सन्वयक भाष्कर पराशर आदि थे। वहीं, शासन के उच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में भी रुचि न लेने पर डीएम ने 26 नोडल अधिकारियों का वेतन रोकने के साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसमें नोडल अधिकारी ज्ञान चन्द अवर अभियन्ता जल निगम, अच्छेलाल अवर अभियन्ता पीडब्लल्यूडी, आशा सिंह सीडीपीओ, लोक गौतम बीईओ, शैलेन्द्र त्रिपाठी बीडीओ, पदमाकर तिवारी पूर्ति निरीक्षक, शीतला प्रसाद एडीओ, देवेश यादव एचईओ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें