आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आहवान पर पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान काम का समान वेतन, शिक्षक ो को नि:शुल्क चिकित्सा सहित अन्य मांगों को लेकर 20 अगस्त को लखनऊ के लक्ष्मण झूला पार्क में होने वाले विशान धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक डीएवी इंटर कालेज में धु्रव मित्र शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि महासंघ के शिक्षक नेताओं ने चेतवानी दी है कि जल्द से जल्द अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह एक बड़ा आंदोलन का रुप धारण कर लेगा। बैठक में इंद्रासन सिंह, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बाबर अशफाक, प्राथमिक शिक्षक संघ की अध्यक्ष अनीता साइलेस, इंद्रजीत, ब्रजेश राय, जिय कुमार सिंह, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामदुलार चौहान, मुन्नू यादव, वशिष्ठ सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।