आजमगढ़। वर्ष 2017-18 में विभिन्न आपदाओं से राहत के लिए मिले चार करोड़ 83 लाख 15 हजार रुपये में से जिला प्रशासन 66 लाख 15 हजार खर्च नहीं कर सका और शासन को लौटा दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि अग्निकांड मद में आपदा विभाग ने एक भी पैसा नहीं खर्च किया। जनपद में दैवीय आपदा मद में एक करोड़ 25 लाख रुपये प्राप्त हुए, जिसमें से जिला प्रशासन ने एक करोड़ 21 लाख 37 हजार 500 रुपये खर्च किए। बाढ़ मद में जिला प्रशासन को दो करोड़ दो लाख चार हजार पांच सौ रुपये प्राप्त हुए। जिसमें से जिला प्रशासन ने एक करोड़ 97 लाख 86 हजार 536 रुपये खर्च किए। शीतलहरी के मद में जिला प्रशासन को 74 लाख 32 हजार रुपये प्राप्त हुए। जिसें से जिला प्रशासन ने 74 लाख 31 हजार 920 रुपये खर्च किए। कटान मद में जिला प्रशासन को शासन से 31 लाख 78 हजार 650 रुपये प्राप्त हुए। जिसमें से जिला प्रशासन ने 23 लाख 43 हजार 674 रुपये खर्च किए। अग्निकांड मद में जिला प्रशासन को शासन से 50 लाख रुपये प्राप्त हुए। लेकिन जिला प्रशासन ने इस धन को खर्च नहीं किया। इस प्रकार जिला प्रशासन ने शासन से मिले कुल चार करोड़ 83 लाख 15 हजार 150 में से चार करोड़ 16 लाख 99 हजार 630 रुपये खर्च किए। जिला प्रशासन ने शासन को 66 लाख 15 हजार 520 रुपये वापस किए।