आजमगढ़। ग्लोबलाइजेशन एवं उदारीकरण के वर्तमान समय में सार्वजनिक क्षेत्र में सवेतन रोजगार के घटते अवसरों को दृष्टिगत रखते हुए बेरोजगार छात्र/छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेलों/कैरियर काउंसिलिंग की श्रृंखला चलाई जा रही है। रोजगार मेलों की इसी कड़ी में 29 मई को ऑनलाइन जिला स्तरीय रोजगार मेले और कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आजमगढ़ की ओर से संयुक्त विकास भवन परिसर सिधारी में किया गया है। जिसमें विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ब्यूरो