बूढ़नपुर। विकासखंड कोयलसा सभागार में बुधवार को अटेवा (ऑल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) के बैनर तले जिला संयोजक महेंद्र राम और सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम के नेतृत्व में सम्मेलन हुआ। इसमें 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन के लिए होने जा रहे आंदोलन पर चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव ने कहा कि सभी शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी की पुरानी पेंशन समाप्त कर दी गई है। जो कि अन्याय है। महामंत्री प्रभात यादव और कोषाध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि सांसद और विधायक को पेंशन मिलती है तो 60 या 62 साल तक देश के विकास में योगदान देने वाले शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों को पेंशन क्यों नहीं। ब्लॉक संयोजक महेंद्र राम ने कहा कि कोयलसा ब्लाक से सैकड़ों लोग दिल्ली जाएंगे।अध्यक्षता राजेंद्र यादव और संचालन घनश्याम यादव ने किया। सुरेश गौतम, अशोक पांडे, महेश सिंह, सुनील जायसवाल, सुनील पांडे, दिनेश कुमार, राजेश यादव, चंद्र प्रकाश यादव, अरविन्द शर्मा मौजूद थे।