फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर हो जन शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, आवास, खाद्यान, शौचालय आदि की होती है, संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान दें। उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक में दी। कहा कि सरकार की योजनाओं से पारदर्शिता के साथ पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करें। 70 वर्ष के नीचे के पेंशनर्स को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया जाए। तीन दिन के अंदर कम से कम 500 फार्म भरवाए जाएं। इस तरह से 1871 ग्राम पंचायतों के कुल 11 लाख पेंशनरों को लाभान्वित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना, और आशाओं के भुगतान में विलंब न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, पीडी डीडी शुक्ल, डीडीओ विजय कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार वीके मोहन, अंजनी कुमार मिश्र, आरके मौर्य, देवमणी मिश्र, वीके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें